Haryana News: हरियाणा में परिवार पहचान पत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब नए विकल्प के तौर पर फैमिली आईडी में परिवार का मुखिया बदला जा सकेगा। अब पीएपी में गलत तरीके से दर्शी गई रिश्ते की गलती को भी तुरंत सुधारा जा सकेगा। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों को सीएससी केंद्र पर ऑनलाइन अनुरोध जमा करना होगा। इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
पीएपी में अब तक परिवार में उम्र और रिश्ते के हिसाब से सबसे बड़े व्यक्ति को ही मुखिया दिखाया जाता रहा है। लेकिन अब परिवार में दादा या पिता का नाम शामिल होने पर भी बेटा या पोता भी मुखिया बन सकता है या किसी महिला को भी मुखिया बनाया जा सकता है। जो मुखिया बनने के लिए योग्य होगा।
राज्य सरकार ने पहली बार फैमिली आईडी में परिवार के मुखिया को बदलने और गलत रिश्तो को सही करने का विकल्प खोला है। इसमें कोई भी परिवार अपनी इच्छा अनुसार मुखिया का चयन कर उसका नाम दर्ज कर सकता है। इसके लिए आपको सीएससी केंद्र पर जाकर हरियाणा परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर ऑनलाइन अनुरोध दर्ज करना होगा। इसके बाद पीपीपी में परिवार का मुखिया बदल जाएगा।
कई परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर कर दिया गया है। क्योंकि वह बैंक से ऋण लेने के लिए आयकर विभाग में आईटीआर दाखिल कर रहे हैं। पहले ऐसे परिवार 3 साल तक अपनी आय का पुनरीक्षण नहीं कर पाते थे। लेकिन अब वह 1 वर्ष के बाद ही अपनी पारिवारिक आय का पुनरीक्षण कर सकेंगे। सरकार द्वारा यह नए विकल्प उपलब्ध कराने से राज्य में हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग