Haryana News: हरियाणा सरकार ने चौकीदारों के वेतन में बढ़ोतरी कर उन्हें तोहफा दिया है। अब चौकीदारों को 4000 बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। इससे पहले चौकीदारों को 7000 रुपए मानदेय मिलता था। अब उन्हें 11000 रुपए मानदेय दिया जाएगा। हरियाणा सरकार ने चौकीदारों का मानदेय 11000 किए जाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने चौकीदारों को एक और बड़ी राहत दी है। चौकीदारों को अब 4000 पर प्रतिवर्ष यूनिफॉर्म एलाउंस भी मिलेगा। यूनिफॉर्म एलाउंस के साथ चौकीदारों को बाइसिकल अलाउंस भी दिया जाएगा। उन्हें 3500 रुपए प्रति 3 वर्ष पर बाइसिकल अलाउंस मिलेगा। चौकीदारों को एक नवंबर 2023 से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा।
चौकीदारों को पहले पूरे जीवन काल में एक बार साइकिल मिलती थी। लेकिन अब हर 5 साल बाद उन्हें नई साइकिल दी जाएगी। लाठी और बैटरी के लिए हर साल 1000 रुपए दिए जाएंगे। मृत्यु पंजीकरण के बदले में 300 रुपए की जगह 400 रुपए हर माह दिए जाएंगे।
ग्रामीण चौकीदारों को सेवानिवृत्ति होने पर एक मस्त 2 लाख की राशि दी जाएगी। इसके लिए हरियाणा चौकीदार नियमों में बदलाव किया गया है। प्रदेश में करीब 7000 चौकीदार है। जिन्हें बदले हुए नियमों का लाभ मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग