Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति कनेक्शन तथा सीवरेज कनेक्शन की स्वीकृति की समय-सीमा 12 दिन से घटाकर 7 दिन कर दी है।

Advertisement

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह समय-सीमा हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम 2014 के तहत निर्धारित की गई है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि नए पेयजल आपूर्ति कनेक्शन तथा सीवरेज कनेक्शन की स्वीकृति के लिए सम्बन्धित उपमंडल अभियंता को पदनामित अधिकारी तथा सम्बन्धित कार्यकारी अभियंता को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी नामित किया गया है। इसके अलावा, सम्बन्धित अधीक्षण अभियंता को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी नामित किया गया है।