Haryana News: किसानों के हालत सुधारने के लिए सरकार लगातार बड़े स्तर पर प्रयास कर रही है। सरकार इसके लिए कई तरह की स्कीम भी चला रही है। इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने भावांतर भरपाई योजना और बागवानी बीमा योजना की शुरुआत की है। यह किसानों को उनके कृषि कार्यों को जारी रखने के लिए प्रेरित करता है। इस योजना के तहत किस कम पैसों में अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं।

Advertisement

इस योजना के तहत किसानों को बीमा के लिए केवल 1000 रुपए प्रति एकड़ का प्रीमियम देना होगा। इस पर उनका 40000 रुपए प्रति एकड़ का बीमा हो जाता है। इस योजना को हरियाणा सरकार ने साल 2021 में शुरू किया था। अब तक कई किसानों को इसका लाभ मिल चुका है। इस योजना के माध्यम से बागवानी खेती करने वाले किसान फसल की खेती के दौरान और उसके उत्पादन के बाद होने वाले जोखिमों को कम कर सकते हैं।

Advertisement

इस योजना में सरकार ने कुछ फसलों और उसके मूल्य को पहले से ही निर्धारित किए हैं। इसके तहत आलू, फूलगोभी, गाजर, मटर, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, बैंगन, भिंडी, मिर्च, करेला, बंद गोभी, मूली, किन्नू, अमरुद, चीकू, आडू, आलू बुखारा, आम, नाशपाती, लीची, लहसुन और हल्दी को लिस्टेड किया गया है।

किसानों को कई बार अपनी उपज को कम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसकी वजह से वह भारी कर्ज में फंस जाते हैं। ऐसे में इस योजना के तहत उनकी 40000 से 56000 रुपए तक प्रति एकड़ आमदनी सुनिश्चित हो जाती है। किसान www.hsmb.gov.in पर BBY ई पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। क्योंकि सरकार की तरफ से रजिस्टर्ड किसानों को सुरक्षित मूल्य तक भाव के अंतर की भरपाई होती है।

Advertisement