Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने सिरसा के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने बुर्जभंगु, खाईशेरगढ, खारियां, सुलतानपुरिया, कुस्सर, बालासर आदि गांवों का दौरा कर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के निवारण के दिशा-निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने अपने दौरे के दौरान गांव खारियां की डेरा बाबा मूंगानाथ गउशाला में आयोजित कार्यक्रम में जिले की विभिन्न गौशालाओं को 90 लाख 95 हजार 250 रुपए की राशि के चेक वितरित किए।
उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है। इस क्षेत्र में भी सरकार द्वारा करोड़ों रुपए के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। अनेक नए कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। जिन पर जल्द ही कार्य आरंभ करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में पक्की गलियों का निर्माण किया जा रहा है। पेयजल व सिंचाई सुविधा को बेहतर किया गया है।
ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री के समक्ष सड़कों, बिजली से संबंधित व अन्य समस्याएं रखी। जिस पर उन्होंने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर है। सार्वजनिक कार्यों व समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। आज शायद ही प्रदेश का ऐसा कोई गांव हो। जहां पर विकास कार्य न करवाए जा रहे हों। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलते हुए हर गरीब व्यक्ति के लिए योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग