Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गणतंत्र दिवस पर घोषणा करते हुए कहा कि लोगों की मांग आ रही थी कि बिजली के बिल 2 महीने के बजाए हर महीने आने चाहिए। इसके लिए अब पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 1 फरवरी से 4 जिलों में बिजली के बिल मासिक आएंगे। इसमें हिसार, महेंद्रगढ़, करनाल और पंचकूला शामिल है।

Advertisement

पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत में मीटर रीडिंग लेने के लिए निगम की ओर से कर्मचारी आएंगे। उसके बाद उपभोक्ता स्वयं मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से मीटर की रीडिंग को भेजा करेंगे। आपको बता दें कि हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय से प्रतिमा बिल की मांग की जा रही थी। प्रदेश में बिजली के बिल दो माह से आ रहे थे।

Advertisement