Haryana News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने गुरुवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 'प्ले-वे स्कूल' पहल के तहत 59 मॉडल प्ले-स्कूलों का उदघाटन किया। यह स्कूल हरियाणा में बचपन की देखभाल और शिक्षा के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होंगे। प्ले-वे स्कूल बच्चे के जीवन के प्रारंभिक चरणों से सुलभ, समावेशी और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार के अटूट समर्पण को दर्शाता है।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत 4000 आंगनवाड़ी केंद्रों को उन्नत शिक्षण सामग्री, प्री-स्कूल शिक्षा किट से लैस करके और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके 'प्ले-वे स्कूल' में अपग्रेड किया गया था। इसके तहत 59 ऐसे प्ले-स्कूलों का नवीनीकरण कर मॉडल स्कूल बनाया गया है, जिनमें बीएएलए (लर्निंग एड्स के रूप में बिल्डिंग) जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित क्लासरूम समेत अन्य सुविधायें हैं। हरियाणा सरकार के तत्वावधान में विकसित यह दूरदर्शी प्ले-स्कूल कम उम्र के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण सीखने के अनुभवों के लिए नए मानक स्थापित करेगा।
'प्ले-वे स्कूल' एक परिवर्तनकारी दृष्टिकोण है जो कि बच्चों के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए कारगर सिद्ध होंगे। इन स्कूलों में प्रत्येक बच्चे अपनी रचनात्मकता और क्षमता को सशक्त करने में सक्षम होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 3 से 5 साल की आयु के बच्चों के लिए रूपरेखा तैयार की गई है।
यह भी पढ़ें सीएम मनोहर लाल ने जनता को दी बड़ी सौगात, हरियाणा में शुरू हुई अंत्योदय परिवार परिवहन योजना
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- 3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट