Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 24 जनवरी को झज्जर जिले को लगभग 1561.4 लाख रुपए की आधा दर्जन योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री खट्टर बुधवार को हिसार से प्रदेश भर की 146 योजनाओं और परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए प्रदेशवासियों को तोहफा देंगे। इन प्रोजेक्ट्स में जिला झज्जर की आधा दर्जन योजना एवं परियोजना शामिल है।
सीएम खट्टर शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा बेरी शहर में 443.91 लाख रुपए की लागत से तैयार हर्बल पार्क से शिव चौक वाया तिकोना पार्क तक की सड़क और माता भीमश्वरी देवी मंदिर के समीप 405.43 लाख रुपए की लागत से तैयार धर्मशाला का लोकार्पण करते हुए बेरीवासियों को सौगात देंगे।
इसी तरह गांव खाचरोली स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 329 लाख रुपए की लागत से निर्मित 7 क्लास रूम, प्राचार्य कक्ष, स्टाफ रूम, गर्ल्स कॉमन रूम, दिव्यांग, विद्यालय स्टाफ, लड़के और लड़कियों के शौचालय का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल मातनहेल गांव में विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 216.26 लाख रुपए की लागत से तैयार ब्लॉक कार्यालय भवन और गांव जैतपुर में 76.80 लाख रुपए की लागत से तैयार स्वास्थ्य विभाग के उपस्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
सीएम खट्टर खुड्डन गांव में 90 लाख रुपए की लागत से राजकीय प्राथमिक स्कूल में बनने वाले 5 क्लास रूम, प्राचार्य कक्ष, विद्यालय स्टाफ, लड़के और लड़कियों और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शौचायलयों का शिलान्यास करेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग