Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अप्रवासी भारतीयों विशेषकर हरियाणा मूल के एनआरआई के समक्ष आ रही कठिनाइयों व शिकायतों का समाधान एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाने के लिए सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में अप्रवासी भारतीय शिकायत निवारण प्रकोष्ठ सृजित किया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इस आशय का परिपत्र जारी किया गया है।
हाल ही में गांधीनगर में आयोजित 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024 के दौरान जापान, अमेरिका व अफ़्रीकन देशों की 10 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के साथ वन-टू- वन बैठक की थी। हरियाणा में निवेश करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। निवेशकों ने हरियाणा सरकार की उद्योग एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति के बारे जानकारी ली थी और नीति के तहत हरियाणा में वर्तमान में स्थापित अपनी इकाइयों के विस्तार व नए स्थानों पर निवेश करने की इच्छा जाहिर की थी।
इस दौरान विदेशी निवेशकों और एनआरआई ने मुख्यमंत्री के समक्ष कठिनाइयों व शिकायतों का समाधान त्वरित रूप से प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से सहयोग का निवेदन किया था। इसी कड़ी में अप्रवासी भारतीय शिकायत निवारण प्रकोष्ठ सृजित किया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग