Haryana News: हरियाणा के बाशिंदों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब हरियाणा से कई राज्यों के लिए हवाई सेवाएं शुरू होगी। प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने हरियाणा से सीधे फ्लाइट्स सेवा शुरू करने के लिए एलाइंस एयर के साथ समझौता किया है। समझौते के मुताबिक पहले फेज में सात रूट्स फाइनल किए गए हैं। प्रदेश की डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में एमओयू साइन हुआ है। पहले चरण में हिसार से देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए फ्लाइट्स के रूट्स फाइनल किए गए हैं। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री चौटाला ने ट्विटर पर साझा की है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के मुताबिक हरियाणा से सात शहरों के लिए हवाई उड़ान शुरू की गई है। प्रदेश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने लिखा कि पहली बार प्रदेश से सात शहरों के लिए हवाई उड़ान शुरू होना तय हुआ है। एयरलाइन एयर के साथ समझौते के पहले फेज में सात रूट फाइनल किए गए हैं। जिसमें हिसार से चंडीगढ़, हिसार से दिल्ली, हिसार से जयपुर, हिसार से कुल्लू, हिसार से अहमदाबाद, हिसार से जम्मू और हिसार से धर्मशाला के लिए हवाई सेवाएं शुरू होगी। उन्होंने लिखा कि इसी साल के अप्रैल माह में हिसार से हवाई उड़ाने शुरू हो जाएगी।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पिछले कई दिनों से इस मामले को लेकर हैदराबाद में थे। उन्होंने हिसार से सीधे फ्लाइट सेवा शुरू करने के लिए एलाइंस एयर के साथ समझौता किया। उनकी मौजूदगी में ही एमओयू हुआ है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान