Haryana News: हरियाणा सरकार ने तीर्थ यात्रियों को अयोध्या दर्शन कराने के लिए बड़ा फैसला लिया है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाभार्थियों को अयोध्या दर्शन कराया जएगा। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ डिपो से 8 मार्च को सुबह 11 बजे हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की वोल्वो (मर्सिडीज़ बेंज) एसी बस 52 यात्रियों को अयोध्या दर्शन कराएगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाभार्थियों का यह खर्चा हरियाणा सरकार उठाएगी। योजना के अंतर्गत 1 लाख 80 हजार से कम आय वाले सीनियर सिटीजन को सरकार यह लाभ दे रही है। हरियाणा सरकार का प्रयास है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी देवस्थानों के दर्शन का लाभ मिले।

Advertisement

यह भी पढ़ें- हरियाणा: पंचकुलावासियों को जल्द मिलेगी मेट्रो की सुविधा, सीएम खट्टर ने दी खुशखबरी