Haryana News: हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने शनिवार को कहा कि सरकार की प्रमुख योजनाओं की पहुंच हर घर तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार हाशिए पर रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से सराहनीय कदम उठा रही है। यह सुनिश्चित कर रही है कि विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

Advertisement

भारत संकल्प यात्रा जन संवाद को संबोधित किए मंत्री

स्कूल शिक्षा मंत्री शनिवार को यमुनानगर जिले के लेदा खादर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। कंवर पाल ने कहा कि विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम गांव एवं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

Advertisement

गरीबों और वंचितों के विकास के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही सरकार

मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकारी योजनाओं पर पहला अधिकार गरीबों का है। सरकार गरीबों के लिए जितनी योजनाएं बनाएगी, समाज उतना ही खुशहाल होगा। सरकार गरीबों और वंचितों के विकास के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

किसानों को हर संभव मदद दे रही सरकार

Advertisement

उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार निरंतर नवाचार और नई पहल के माध्यम से किसानों की प्रगति सुनिश्चित कर रही है। सरकार किसानों को अच्छे बीज वितरण और उनकी फसल खरीदने के लिए बाजार तक पहुंच की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर रही है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: 2022-23 में निगम को 29.06 करोड़ का हुआ फायदा, समीक्षा बैठक में बोले CM मनोहर लाल