Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने किसानों के खाते में 31 रुपये ट्रांसफर किए है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने ट्वीट (एक्स) करते हुए यह जानकारी दी है। उन्होंने किसान भाइयों को राम-राम कहते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने 31 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं।
रबी की फसलों के लिए मिला क्लेम
हरियाणा सरकार ने शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों का रबी 2022-23 (गेहूं, सरसों, जौ आदि) फसल के नुकसान का 31 करोड़ का बीमा क्लेम आज किसानों को उनके बैंक खातों में भेज दिया है। पिछले साल मानसून के दौरान बारिश और बाढ़ से खराब हुई रबी की फसलों के लिए यह क्लेम मिला है।
किसानों के खाते में 31 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए
बता दें कि पिछले साल 2023 में भारी बारिश-ओलावृष्टि और जलभराव से खराब हुई फसलों का बीमा क्लेम मिला है। हरियाणा सरकार ने किसानों के खाते में 31 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। भिवानी, सिरसा सहित सात जिलों के 29 हजार 438 किसानों को क्लेम राशि दी गई है।
सबसे अधिक सिरसा में किए ट्रांसफर
कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि रबी सीजन 2022-23 के तहत सिरसा में 16 करोड़ 42 लाख रुपये, रेवाड़ी में 10 करोड़ 31 लाख 65 हजार रुपये, भिवानी में एक करोड़ 89 लाख रुपये, कैथल में एक करोड़ 44 लाख रुपये, कुरुक्षेत्र में एक करोड़ 36 लाख रुपये, फरीदाबाद में 35 हजार 900 रुपये और पंचकूला में 18 हजार रुपये का क्लेम जारी किया है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: 4 हजार युवाओं को इजरायल भेजेगी मनोहर लाल खट्टर सरकार, मोटी सैलरी पर मिलेगी नौकरी
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग