Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 30 जनवरी (मंगलवार) को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इसके साथ ही 30 जनवरी को होने वाली बैठक नए साल 2024 में राज्य मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक होगी। इससे पहले तीन जनवरी को राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक हुई थी। अब 30 जनवरी को दूसरी बैठक होगी।

Advertisement

इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे। हरियाणा सचिवालय में यह बैठक होगी। बैठक सुबह 11 बजे से होगी। मंत्रिमंडल की बैठक का एजेंडा दो दिन पहले तैयार होगा।

Advertisement

युवाओं को ठगने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कानून समेत चार बड़े मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते

इस बैठक में प्रविधान का कानून, विदेश में अवैध तरीके से भेजे जाने वाले युवाओं को ठगने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कानून समेत चार बड़े मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। इस बैठक में विधानसभा के बजट सत्र की तारीख पर भी मुहर लगेगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें- CM मनोहर लाल की नीतियों का असर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हरियाणा के साथ सहयोग करेगा माइक्रोसॉफ्ट