उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला ने बताया हरियाणा से 11 एक्सप्रेसवे और 35 नेशनल हाईवे गुजरते हैं। उन्‍होंने कहा देश में श्रेष्ठ रोड कनेक्टिविटी वाला प्रदेश है।

Advertisement

हरियाणा विधासनसभा में बजट सत्र के दौरान सदन के सदस्‍य मेहंद्रगढ़ जिले में सड़क से संबंधि मुद्दा उठाते हुए प्रश्‍न किया था। जिसका जवाब देते हुए डिप्‍टी सीएम चौटाला ने बताया कि हरियाणा आबादी के मामले में भले ही 2 फीसदी है लेकिन प्रदेश सरकार का ये प्रयास है कि राज्‍य में रोड़ नेटवर्क बेहतर बनाया जाए।

Advertisement

डिप्‍टी सीएम ने बताया वर्तमान समय तक लगभग एक दर्जन एक्‍सप्रेस वे और 3 दर्जन हरियाणा राज्‍य में हाईवे हैं। इतनी अधिक संख्‍या होने के बावजूद हम इसकी संख्‍या बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

डिप्‍टी सीएम ने कहा हरियाणा सरकार रेवाड़ी बाईपास, रेवाड़ी, नारनौल, रेवाड़ी -दिल्‍ली, गुरुग्राम, पटौटी से रेवाड़ी के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने पर तेजी से काम कर रही है। उन्‍होंने कहा प्रदेश सरकार ने एक अन्‍य मंजूरी दी है, जिसके अंतर्गत हिसार से महेंद्रगढ़-रेवाड़ी और रेवाड़ी से तावडू के बीच की सड़क कनेक्विटी को और ज्‍यादा बेहतर किया जाएगा।
हिमाचल के उपमुख्‍यमंत्री ने सवाल करने वाले सदन के सदस्‍य से कहा कि अगर उनके पास मानेसर से महेंद्रगढ़ वाया बुराबड़ा-कनीना तक एक्‍सप्रेसवे के निर्माण संबंधी 10-15 साल पुराना प्रस्‍ताव है वे उन्‍हें सौंप दें । इसके साथ ही डिप्‍टी सीएम ने तंज सकते हुए कहा भविष्‍य में इस सुझाव पर सरकार विचार करेगी।