हरियाणा के दिल्‍ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए राज्‍य सरकार की वर्ष 2024-25 के लिए क्‍या योजना है इसके हरियाणा के मुख्‍य सचिव संजीव कौशल ने दी। उन्‍होंने बताया राज्य के बस बेड़े को इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-VI डीजल बस सहित स्वच्छ विकल्पों में बदलने पर केंद्रित योजना प्रदेश सरकार ने बनाई है।

Advertisement

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन पर केंद्रीय कैबिनेट सचिव की बैठक के बाद मुख्‍य सचिव ने ये जानकारी दी। उन्‍होंने बताया बीएस-III/IV डीजल बसों शामिल किया गया है। प्रदेश में वर्ष 2023 में 10 साल पुराने डीजल के 185 और 15 साल पुराने 461 वाहनों को जब्त किया गया।

Advertisement

बता दें चंडीगढ़ में दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन पर केंद्रीय कैबिनेट सचिव ने एक बैठक बुलाई जिसमें मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कॉन्फ्रें के जरिए हिस्‍सा लिया।

इस बैठक के बाद मुख्‍य सचिव ने कहा

एनसीआर में यूएलबी, पीडब्ल्यूडी, एचएसवीपी, एनएचएआई और एचएसआईआईडीसी द्वारा धूल नियंत्रण और प्रबंधन सेल (18 संख्या) का गठन किया गया है और एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग द्वारा जारी निर्देश की अनुपालन में नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। एचएसपीसीबी ने एनसीआर में 500 वर्ग मीटर या उससे अधिक के भूखंड क्षेत्र पर निर्माण परियोजनाओं द्वारा रजिस्‍ट्रेशन के लिए धूल प्रदूषण नियंत्रण स्व-मूल्यांकन के लिए वेब पोर्टल बनाया है और यह चालू है। 16 जनवरी 2024 तक 738 साइटें पंजीकृत की गई हैं। 534 स्थानों पर धूल दमन के लिए एनसीआर में निर्माण स्थलों पर एंटी स्मॉग गन लगाई गई हैं।