हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कड़के की ठंड को देखते हुए स्‍कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा में 1 से 15 जनवरी तक राज्‍य के सभी प्राइवेट और सरकारी स्‍कूलों में शीतकालीन सत्र करने का आदेश दिया है।

Advertisement

शिक्षा निदेशालय ने खट्टर सरकार के निर्देश पर एक सर्कुलर जारी कर हरियाणा के सभी स्‍कूलों में शीतकालीन अवकाश करने का आदेश जारी किया है।

Advertisement

शिक्षा विभाग ने बताया कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी तथा प्राइवेट विद्यालयों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। 16 जनवरी से दोबारा से स्कूल खुलेंगे।

बता दें पहाड़ों पर इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से मैदानी इलाकों में हांड कपाती ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदान इलाकों में तापमान गिरता जा रहा है।

Advertisement

इन बर्फीली हवाओं के कारण दिल्‍ली, एनसीआर, हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते हरियाणा के मुख्‍यमंत्री ने राज्‍य के सभी प्राइवेट और सरकारी स्‍कूलों में 1 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश करने का आदेश जारी किया है।

बता दें दिल्‍ली सरकार के शिक्षा विभाग ने भी स्‍कूलों में भी विंटर वेकेशन को लेकर एडवाइजरी जारी की। जिसमें दिल्‍ली के सभी प्राइवेट और सरकारी स्‍कूलों को 1 से जनवरी तक शीतकालीन अवकाश करने का आदेश जारी किया है। अहम बात ये है कि दिल्‍ली के स्‍कूलों में इस बार विंटर ब्रेक के लिए कम छुट्टियां दी जा रही हैं क्‍योंकि नवंबर महीने में जानलेवा प्रदूषण के चलते दिल्‍ली के स्‍कूलों में लगभग एक सप्‍ताह की छुट्टी की गई थी।

Advertisement