हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार प्रदेश में छात्रों के हित में लगातार योजनाएं बना रही है, जिससे प्रदेश में शिक्षा का स्तर बेहतर हो। इसी कड़ी में खट्टर सरकार ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को खास तोहफा देने का फैसला लिया है। अब जो भी छात्र स्कूल जाने के लिए फ्री बस सेवा मिलेगी।
जो भी छात्र एक किलोमीटर से अधिक दायरे में स्कूल जाते हैं उन्हें प्रदेश सरकार मुफ्त बस सेवा मुहैया कराएगी। हालांकि अभी इसपर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन प्रदेश सरकार जल्द ही इसके लिए रोडवेज की बसें उतारने की तैयारी कर रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल प्रबंध समिति के माध्यम से इन बसों को शहरों के एक ब्लॉक में उतारा जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से फंड जारी किया जाएगा।
विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जिनका स्कूल उनके घर से एक किलोमीटर से अधिक की दूर पर है। ऐसे में इन छात्रों को स्कूल जाने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों की पहचान करके स्कूलों की सूची को बनाकर भेज दिया गया है।
इस सूची की समीक्षा शिक्षा विभाग करेगा, जिसके बाद छात्रों के पूरे रूट की पहचान करके उन्हें स्कूल भेजा जाएगा। क्लस्टर के जरिए छात्रों को यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी। रिपोर्ट की मानें तो जबतक हरियाणा रोडवेज बसों की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है छोटी बसों के जरिए छात्रों को स्कूल भेजा जाएगा। इस सुविधा के लिए ऐसे रूट की पहचान की जाएगी जहां पर विद्यार्थियों की संख्या 1-20 हो। इसमे कार, वैन, ई रिक्शा, सूमो, जीप आदि भी शामिल है। कक्षा 8 से 12 तक के छात्र जो गांव से पढ़ने के लिए सरकारी स्कूल आते हैं, कुछ पैदल चलकर आते हैं, उन्हें सरकार की ओर से साइकिल मुहैया कराई जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग