हरियाणा सरकार राज्‍य के सरकारी स्‍कूलों को जल्‍द 8 हजार नए पीजीटी और टीजीटी शिक्षक मिलने जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम एच के आएन एल के माध्‍यक से सकरकारी स्‍कूलों में ये शिक्षकों की नियुक्ति की है।

Advertisement

बता दें इससे पहले विभाग ने रिटायर्ड शिक्षकों को भी दोबारा नौकरी पर रखा है। हरियाणा के सरकारी स्‍कूलों में लगातार विद्यार्थियों की संख्‍या कम हो रही है, इसकी बड़ी वजह स्‍कूलों में शिक्षकों की कमी है।

Advertisement

हरियाणा के कई सरकारी स्‍कूल ऐसे हैं जहां शिक्षकों की भारी कमी है। जिस कारण स्‍कूल में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों पर शिक्षक ध्‍यान नहीं दे पाते हैं। इसी वजह से सरकारी स्‍कूलों में अभिभावक अपने बच्‍चों का दाखिला नहीं करवाते हैं। वहीं हरियाणा के कई स्‍कूल जर्जर हालत में हैं हालांकि सरकार के सैकड़ों स्‍कूलों की मरम्मत करवाने का दावा किया है।

Advertisement

सरकारी रिपोर्ट्स के अनुसार 2029 से लेकर अब राज्‍य में 394 सरकारी स्‍कूल कम हुए है और इस अवधि में 1,687 प्राइवेट स्‍कूल नए खुले हैं। 832 स्‍कूलों के फिर से बंद होने पर चर्चा चल रही है।

हलाांकि हरियाणा में 20 विद्यार्थियों से कम संख्‍या वाले 832 स्‍कूलों को मर्ज करने का फैसला टाला जा सकती है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकारी विपक्षी पार्टियों को कोई मौका नहीं देना चाहती है, इसलिए फिलहाल ये फैसला टाल दिया गया है।

Advertisement

मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खटृटर के पास जब से इस बात की सूचना पहुंची है वो ही इस मुद्दें पर अध्‍ययन कर रह हैं। कुछ समय पहले स्‍कूलों को मर्ज करने की तैयारी हो रही थी, जिसमें लगभग 7349 बच्‍चों की लिस्‍ट किया गया था।