हरियाणा में मनोहर लाल खटृर सरकार ने 'मिशन कर्मयोगी हरियाणा' नाम की एक अनूठी पहल की है। इसका उद्देश्‍य छत्‍तीसगढ़ के तीन लाख से अधिक सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को एक विशेष उद्देश्‍य के लिए प्रतिशिक्षत करना है।

Advertisement

हरियाणा की खटृर सरकार द्वारा मिशन कर्मयोगी हरियाणा नाम की इस पहल का उद्देश्‍य कर्मचारी और अधिका‍रियों को उनकी को भूमिकाओं में और अधिक नागरिक-केंद्रित तथा नैतिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित करना है।

Advertisement

हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत करनाल और पंचकूला में क्रमशः 31 जनवरी और 06 फरवरी को नैतिकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को दो समूहों में बांटा गया है।