हरियाणा सरकार ने राज्‍य के नागरिकों की सुविधा के लिए बड़ी पहल की है। प्रदेश की खट्टर सरकार के बिजली विभाग के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग मोबाइल ऐप की शुरूआत की है।

Advertisement

इस ऐप को लॉन्‍च करते हुए हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खटृर ने बताया कि मोबाइल ऐप हरियाणा डिस्कॉम के 'हरियाणा ट्रस्ट आधारित रीडिंग' के आधार पर बनाई गई है और हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग मोबाइल ऐप प्रथम चरण में पायलट आधार पर पंचकुला, करनाल, महेन्द्रगढ और हिसार जिलों में शुरू किया जा रहा है। जिससे 10 लाख 70 हजार बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया

प्रदेश सरकार ने बिजली का बिल बनाने का काम भी बिजली उपभोक्ता के हाथ में देने का निर्णय लिया है। इस एप का उपयोग करके उपभोक्ता स्वयं अपने बिलिंग शेड्युल को द्विमासिक से मासिक में बदल सकता है और स्वयं ही अपने मीटर की वर्तमान रीडिंग दर्ज करके अपना बिजली बिल ऑनलाइन उत्पन्न कर सकता है। उन्होंने बताया कि इसी मोबाइल एप के माध्यम से उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान भी कर सकता है।

Advertisement

इस कार्यक्रम से हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता वर्चुअल रूप से जुडे़। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में बिजली का बिल 2 महीने में एक बार जारी किया जाता है। अनेक बिजली उपभोक्ता 2 महीने का बिल एक बार में भरने में वित्तीय परेशानी महसूस कर रहे थे , ऐसे उपभोक्ता चाहते थे कि बिल प्रतिमाह मिले। उनकी मांग पर बिल का विकल्प चुनने के लिए यह ऐप बनाई है। इसके माध्यम से उपभोक्ता द्विमासिक अथवा मासिक बिल का चयन कर सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें-हरियाणा सरकार महिलाओं और लड़कियों की उच्‍च शिक्षा के लिए लागू की है "शिक्षा ऋण योजना", जानें डिलेट