Haryana Government: बेहतर फसल और बंपर उत्पादन के लिए उन्नत किस्म के बीज बेहद आवश्यक होते हैं। बेहतर बीज के इस्तेमाल से कृषकों की आमदनी बढ़ती है। किसानों की सहायता के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ी पहल की है। राज्य सरकार ने किसानों को ग्रीष्मकालीन मूंग बीज पर सब्सिडी देने का निर्मय किया है। ग्रीष्मकालीन मूंग बीज पर हरियाणा सरकार की ओर से सब्सिडी पाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

Advertisement

हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनुसार कि ग्रीष्मकालीन मूंग का बीज लेने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से किसानों को मूंग के बीज पर 75 % दी जाएगी।किसानों को महज 25 फीसदी राशि ही बीज खरीदते समय जमा करवानी होगी। यह हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केन्द्रों के जरिये से किसानों को बीज वितरित किया जाएगा।

Advertisement

ग्रीष्मकालीन मूंग का बीज लेने के लिए कृषकों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट agriharyana.gov.in/ पर जाकर किसान को पंजीयन करवाना होगा। पंजीयन की प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू चुकी है और 15 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवाने की आखरी तारीख है। मूंग में खरीफ के मौसम में पीली मोजैक रोग का ज्यादा प्रकोप होने की वजह से इसकी औसत उपज बहुत कम प्राप्त होती है। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर मूंग की खेती को अधिक में करने पर बल दिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें OPINION: कृषि और किसानों के लिए हर तरह से समर्पित है हरियाणा सरकार