Haryana Smart Traffic Management System: हरियाणा के शहरों में सरकार इलैक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने के साथ ही स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया है। जहां इल‍ेक्ट्रिक बसों से राज्‍य के शहरों की वायु गुणवत्‍ता में स्‍थायी सुधार होगा। इसके अलावा स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने से भारी ट्रैफिक के कारण खचाखच वाहनों से भरी सड़कों की तस्‍वीर बदलेगी। ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी हद तक निजाद मिलेगी।

Advertisement

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधित्‍व वाली भाजपा सरकार द्वारा शुरू की जा रही इस योजना के बारे में हरियाणा के मुख्‍य सचिव संजीव कौशल ने जानकारी दी ।

Advertisement

मुख्य सचिव ने गुरुवार को चंडीगढ़ में पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए बताया राज्य के शहरों में इलैक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू की जा रही है और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम क्रियान्वित किया जा रहा है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य हाई एक्शन प्लान को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करके वायु प्रदूषण के स्तर में कमी लाना है।
रहे थे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अब तक 28 लाख वाहनों को चिन्हित कर स्टिकर लगाए गए हैं और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, भवन निर्माण एवं इमारतों के तोड़ने से उठने वाले धूल के गुब्बार पर काबू पाने के लिए भी प्रदेश सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में वन एवं पर्यावरण तथा अन्य विभागों के सहयोग से हाई एक्शन प्लान के तहत कार्य किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में हरियाली युक्त क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। वन विभाग द्वारा ग्रीन हरियाणा के लिए वन कलस्टर बनाए गए हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा औद्योगिक कचरे को जलाने, स्वच्छ ईंधन में परिवर्तन, विद्युत गतिशीलता और जनरेटर सेट के सीमित उपयोग को नियंत्रण किया गया है।