हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने प्रदेश की महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की का बीड़ा उठाया है। महिलाओं और प्रदेश की बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलवाने के उद्देश्य से हरियाणा महिला विकास निगम के जरिए "शिक्षा ऋण योजना" लागू की है। इसके बारे में हरियाणा सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने जानकारी दी।
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा प्रदेश सरकार महिलाओं और लड़कियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है, इसलिए हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से "शिक्षा ऋण योजना" लागू की गई है। इस योजना का उद्देश्य है कि महिलाएं एवं लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।
मंत्री ने बताया इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2008-09 से अब तक 10930 महिलाओं और लड़कियों को 2633.82 लाख रुपये की ब्याज सब्सिडी दी जा चुकी है। मंत्री ढांडा ने बताया इस योजना के तहत शिक्षा ऋण पर 5% ब्याज दर पर सब्सिडी प्रदान की जाती है।
मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार की इस योजना के बारे में सारी जानकारियां हरियाणा महिला विकास निगम की वेबसाइट http://www.hwdcl.org पर उपलब्ध है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग