Haryana Free Cycle Scheme: घंटो मजदूरी करने के बाद मजदूर मुश्किल से अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर पाते हैं। ऐसे में उनके लिए अपने लिए खुद के लिए छोटा सा साधन खरीदना भी असंभव होता है। ऐसे मजदूरों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार (Haryana Government) की खट्टर सरकार मुफ्त में साइकिल (Cycle) देने का ऐलान किया है।
'हरियाणा फ्री साइकिल योजना' (Haryana Free Cycle Scheme) नाम की इस स्कीम के तहत असंगिठत क्षेत्र के मजदूरों को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 3 हजार रुपये साइकिल खरीदने के लिए देती है।
प्रदेश सरकार का इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य मजदूर सही समय पर अपने गन्तव्य तक समय पर पहुंच सकें। अपने काम पर जाते समय उन्हें पैदल दूर यात्रा तय करनी पड़े और उन्हें कोई असुविधा ना हो इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ये योजना शुरू की है।
'हरियाणा फ्री साइकिल स्कीम' की शर्तें
- इस योजना का लाभ हरियाणा का मूल निवासी को ही मिलेगा
- एक परिवार के एक नागरिक ही इस योजना का पात्र होगा
- श्रमिक की पंजीकृत सदस्यता 1 साल होना जरूरी है
- आवेदक की मृत्यु हो जाने के बाद सरकार की योजना का लाभ नहीं मिलेगा
- कोई भी मजदूर सिर्फ एक ही बार आवेदन कर सकता है
इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए मजदूर का अपना आधार कार्ड, पहचान प्रमाण पत्र, श्रमिक पंजीकरण पत्र, आय-जाति निवास सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
कैसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट (https://hrylabour.gov.in/) पर जाकर इस योजना के लिए मजदूर आवेदन कर सकते हैं।
- लॉगइन के बाद ई-सर्विसेज पर जाने के बाद Hry Labour Welfare Board पर क्लिक करें।
- सभी लिखी हुई जानकारी पढ़े और फिर सबमिट करें।
- इसके बाद नया पेज आने पर Family ID दर्ज कर Click Here to Fetch Data के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भर कर सबमिट का बटन डबा दें।
कौन कर सकता है इस योजना के लिए अप्लाई
हरियाण के रहने वाले मूल निवासी जो आर्थिक स्थिति कमजोर है और आप असंगठित क्षेत्र के मजदूर हैं और घंटों चलना पड़ता हैं, वो मजदूर इस योजना के लिए तुरंत ऊपर बताए गए तरीके से आवेदन कर साइकिल खरीदने के लिए सरकार से 3000 रुपये प्राप्त कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान