हरियाणा के ऊर्जा मंत्री चौधरी ने मंगलवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं को शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपभोक्‍ताओं को बिजली की आपूर्ति करने और जनसमस्‍याओं का समाधान प्राथमिकता करने के निर्देश दिए।

Advertisement

हिसार में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा आयोजित बिजली पंचायत में ऊर्जी मंत्री चौधरी ने सहभा‍गित की। इसके साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। बिजली पंचायत में छ: जिलों की 16 ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न गांवों से आए हुए जनप्रतिनिधियों ने ऊर्जा मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।

Advertisement

ऊर्जा मंत्री के समक्ष बिजली पंचायत में लटकी बिजली की तारे, पंचायत घरों के लिए सोलर पैनल, झींगा फार्मिंग के लिए किसानों को नए बिजली कनेक्शन देने, ट्रांसफार्मर लगाने, रोजगार, तीन फेज सप्लाई लाइन, रिहायशी क्षेत्रों से 11 व 33 किलो वाट की लाईनों में आने वाले अवरोधों को हटाने, शिफ्ट करने व कसने तथा ढाणियों में बिजली से संबंधित शिकायतें सामने आई।

Advertisement

इसके अलावा रिहायशी व स्कूलों के ऊपर से हाई टेंशन वायर हटाने से संबंधित समस्याओं को रखा गया, जिस पर उन्होंने संबंधित कार्यों को जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने समस्याओं के निवारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।