हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के बारे में बात करते हुए जमकर तारीफ की। मंत्री ने कहा पीएम मोदी ने अपने इस कार्यक्रम में चंद्रयान 3 की अपार सफलता, खेल जगत में मिली बड़ी उपलब्धियां, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर बात कर टेक्नोलॉजी में हो रहे बदलाव के बारे में बताया।

Advertisement

पीएम मोदी ने मन की बात में बताया कि कैसे और किस प्रकार से आज एआई टूल्स का उपयोग करके किसी भी भाषा को आसानी से समझा जा सकता है।

Advertisement

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हम भाग्यशाली है कि हमें ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो देश के लिए सोचता है और देश के लिए काम करता है।

मंत्री ने कहा पीएम मोदी के कुशल नेतृत्‍व और मार्गदर्शन में भारत आज अर्थ व्यवस्था के मामले में दुनिया भर में पांचवे नंबर पर है और तेजी से आगे बढ़ रहा है । स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली दूसरे देशों की सरकारें भी पसंद कर रही है।

Advertisement

मंत्री कंवरपाल ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा लोगों से कहा इस नए साल में हम सभी को फिट रहने का संकल्प लेना है। विकसित भारत का सपना भी तभी साकार होगा जब हम हर क्षेत्र में विकसित होंगे।

इसके साथ ही राज्‍य के शिक्षा मंत्री ने कहा समाज स्वस्थ होगा तभी विकसित भारत बनेगा। हम सभी अपनी जीवन शैली में बदलाव कर, खेलों को योग, प्राणायाम और अपने खान पान में बदलाव कर जीवन को एक नयी दिशा दे सकते हैं।