हारियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने गुरुवार को यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव में विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत सामुदायिक भवनों का उद्घाटन किया। गांव छछरौली एवं जयधर में निर्मित किए जा रहे भवनों पर लगभग एक करोड़ 70 लाख रुपये की लागत आई है।
मंत्री ने कहा इससे सामुदायिक भवनों के माध्यम से गांव वालों को विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी और सार्वजनिक कार्यों के लिए स्थान भी उपलब्ध होगा। प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को अपने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए नजदीक स्थान मिले। विधायक आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जयधर में लगभग 88 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित और लगभग 82 लाख रुपये की लागत से छछरौली में नवनिर्मित सामुदायिक भवन जनता को समर्पित किया गया।
कार्यक्रम में मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में, हरियाणा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में शुमार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन, हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है और इस मूल मंत्र के माध्यम से सुशासन पर जोर दिया जा रहा है।
कंवरपाल ने कहा सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के लिए चलाई गई योजनाओं के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। हरियाणा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में एक समान कार्य किए हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश पिछले साढ़े नौ वर्षों के शासनकाल में ऐसे ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं जिनकी कल्पना करना भी संभव नहीं था। विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। सभी विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के सम्पन्न करवाए जा रहे हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग