आज यानी एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मोदी सरकार के इस बजट की जमकर तारीफ की। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसान, युवा, जरूरतमंद एवं महिलाओं को केंद्रबिंदु मानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत अंतरिम बजट समावेशी एवं सर्वस्पर्शी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह बजट अमृतकाल में 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने व अर्थव्यवस्था की दृष्टि से 'सक्षम व सशक्त भारत' को और समृद्ध बनाने में सहायक सिद्ध होगा। सभी वर्गों की उन्नति, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र की आर्थिक प्रगति को समर्पित बजट के लिए पीएम मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार।

Advertisement

आयुष्मान भारत योजना के रूप में मजबूत सुरक्षा कवच
सीएम खट्टर ने कहा कि पीएम मोदी ने आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु 'आयुष्मान भारत योजना' के रूप में मजबूत सुरक्षा कवच दिया है। 'आयुष्मान भारत योजना' का दायरा बढ़ाकर इसके अंतर्गत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को कवर करने के निर्णय से निश्चित तौर पर हरियाणा की हमारी वर्कर्स माताओं-बहनों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Advertisement

अन्नदाताओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सदैव किसानों के हित में कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर उन्हें मिल रहा है। आज अंतरिम बजट पेश करते हुए माननीया केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि फसलों पर NANO DAP का इस्तेमाल होगा। डेयरी विकास के क्षेत्र में अच्छा काम होगा, दुग्ध किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा। निश्चित तौर पर अन्नदाताओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह निर्णय कारगर साबित होगा।

Advertisement

हर जरूरतमंद को छत देने के लिए संकल्पित भाजपा सरकार
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी की पूर्ति के लिए "प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)" के अंतर्गत अगले 5 वर्षों में ग्रामीण इलाकों में 2 करोड़ घर और बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा में 22 आयुष योग निरीक्षकों और कोच की होगी भर्ती, सीएम खट्टर ने दी मंजूरी