हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटृर ने अधिकारियों को जन संवाद पोर्टल पर अपलोड की गई परियोजनाओं और कार्यों की दैनिक निगरानी करने का आदेश दिया है। सीएम ने कहा पोर्टल पर विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और कार्यों की प्रतिदिन जांच और समीक्षा की जाए। सीएम ने कहा अधिकारियों को योजनाओं का विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित करके इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए त्वरित कार्रवाई भी करनी चाहिए।
सीएम मनोहर लाल ने बताया अधिकारियों द्वारा विकास पहल की व्यापक योजना से राज्य के लोगों को काफी लाभ होगा। राज्य सरकार जन संवाद कार्यक्रम के दौरान नागरिकों द्वारा उठाई गई सभी मांगों और शिकायतों को संबोधित करने और समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विकास एवं पंचायत विभाग के विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री खटृर ने ये निर्देश दिए। सीएम ने विभाग की विकास पहलों की समीक्षा की।
प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष अप्रैल में जन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की थी कार्यक्रम जनता से प्राप्त मांगों को व्यवस्थित रूप से पंजीकृत करने और प्राथमिकता देने का कार्य करता है, जिससे कार्यान्वयन के लिए अधिक संगठित और उत्तरदायी दृष्टिकोण सुनिश्चित होता है। उन्होंने बताया जन संवाद पोर्टल पर विकास कार्यों से संबंधित लगभग 70,000 मांगें और शिकायतें दर्ज की गई हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग