Haryana News: हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नागरिक उड्डययन विभाग ने पिछले चार वर्षों में प्रगति की ऊंची उड़ान भरते हुए कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

Advertisement

उन्होंने प्रदेश के प्रमुख प्रोजेक्ट हिसार एविएशन हब के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों हैदराबाद में एविएशन से संबंधित "विंग्स इंडिया-2024" सम्मेलन का आयोजन हुआ था, जिसमें तीन एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।

Advertisement

उड्डययन विभाग ने HSIIDC से 30 एकड़ जमीन लेकर भारत सरकार को दी

डिप्टी सीएम ने कहा कि इनमें पहला एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ हुआ है। इस समझौते के तहत एयरपोर्ट पर इक्विपमेंट मैनेजमेंट, फंक्शनिंग और टेक्निकल सपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया करेगी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आगे दूसरे एमओयू के बारे में जानकारी दी कि पवनहंस लिमिटेड, भारत सरकार और हरियाणा सरकार के मध्य समझौता हुआ है, इसके लिए हरियाणा के नागरिक उड्डययन विभाग ने एचएसआईआईडीसी से 30 एकड़ जमीन लेकर भारत सरकार को दी है।

Advertisement

हेली हब दिल्ली के IGI हवाई अड्डा से मात्र 13 किलोमीटर की दूरी पर होगा

उन्होंने कहा कि यह जमीन गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस के साथ है। इसमें देश का सबसे बड़ा हेली हब स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह हेली हब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से मात्र 13 किलोमीटर की दूरी पर होगा। इस हेली हब से पूरे उत्तर भारत को एपिक सेंटर के तौर पर हेलीकॉप्टर टैक्सी सर्विस, प्राइवेट चार्टर, मेडिकल एम्बुलेंस की हेली सर्विसिस जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा में जीएसटी और आबकारी टैक्स में रिकॉर्ड वृद्धि हुई, डिप्टी सीएम चौटाला ने बताए आंकड़े