हरियाणा विधानसभा में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दौरान तिगांव को उपमंडल बनाने की घोषणा की इसके साथ ही उन्‍होंने ये आश्वासन दिया कि इसकी औपचारिकता शीघ्र पूरी कर दी जाएंगी। वहीं शहरों के साथ लगते क्षेत्रों में वर्षों से मकान बनाकर रह रहे लोगों को मालिकाना हक देने के लिए एक सप्ताह के अंदर-अंदर नीति लाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। सीएम खट्टर ने कहा हमारी सरकार ने जो वादे किए उसे पूरा किया।

Advertisement

तिगांव के विधायक राजेश ने सदन को बताया कि तिगांव और ग्रेटर फरीदाबाद एक बड़ा क्षेत्र बन गया है। इसलिए तिगांव को उपमंडल बनाया जाने की मांग की गई थी जिसे मुख्‍यमंत्री ने तुरंत पूरा किया है।

Advertisement

वहीं शहरी क्षेत्रों में वर्षों से रहने वाले लोगों को आवासीय संपत्ति का मालिकाना हक देने की मांग भी कई विधायकों ने सदन में उठाई थी, उन मांगो को मुख्‍यमंत्री खट्टर ने तुरंत पूरा किया है। इस नीति के तहत 20 वर्षों से आवासीय प्लाटों में मकान बनाकर रह रहे लोगों को मालिकाना हक मिल सकेगा।

वहीं काबिलेगौर है कि शहरों नगर पालिकाओं, नगर परिषदों व नगर निगमों की संपत्तियों को 20 वर्षों से अधिक समय से लीज पर लेकर दुकान व अन्य व्यावसायिक संस्थान चलाने वाले लोगों को मुख्यमंत्री की पहल पर पहले ही मालिकाना दिया जा चुका है।