Jharkhand News: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार लोकसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता को कई विकास कार्यों की सौगात देने जा रही है। हेमंत सोरेन कैबिनेट ने पीएम ग्राम सड़क योजना से 19 पथ और 12 पुलों के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी है। सरकार इसके लिए 208.47 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है। इनमें से 166.1 करोड़ की राशि केंद्र सरकार की और शेष 42.37 करोड़ रुपये को राज्यांश मद से व्यय किया जाएगा।

Advertisement

सोरेन कैबिनेट ने इसके साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन एमआइएस कार्यों के लिए संविदा पर एक पद के सूजन का फैसला लिया गया है। झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार के जरिये से झारखंड म्युनिसिपल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट अंतर्गत विश्व बैंक संपोषित धनबाद में कांको मठ से विनोद बिहारी चौक, गोल बिल्डिंग भाया मेमको चौक पथ के लिए 20 किलोमीटर के फोर लेन और सर्विस लेन सहित विकास को लेकर 461.90 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासनिक मंजूरी दी गई। इसी तरह राज्य सरकार के सभी कर्मियों को समान रूप से गृह निर्माण अग्रिम की स्वीकृति के लिए झारखंड वित्त नियमावली के नियम 393 का शिथिलिकरण एवं अन्य प्रविधानों में संशोधन की स्वीमंजूरी कृति दी गई।

Advertisement

यह भी पढ़ें झारखंड की सोरेन का बड़ा फैसला, राज्‍य के 140 सरकारी स्‍कूलों को किया जाएगा अपग्रेड