प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मागदर्शन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में उत्तर प्रदेश नित नए आयाम छू रहा है।

Advertisement

वहीं अब हर घर जल योजनाा में अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश ने हासिल की बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूपी के 75 फीसदी से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंच चुका है। अब तक हर घर जल योजना से उत्‍तर प्रदेश के 11,87,45,526 ग्रामीण हुए लाभान्वित हो चुके हैं।

Advertisement

बता दें जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए सम्‍मान बनी है। शुद्ध पेयजल मिलने से महिलाओं का स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर हुआ है। महिलाएं शिक्षा व आत्‍मनिर्भरता की ओर से तेजी से बढ़ रही हैं।