GOVERNMENT SCHEME:UP सरकार ने छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक कार्यक्रम में सीधे बैंक खातों में पैसे भेजे।इसमें कक्षा 9-10 और आगे पढ़ने वाले करीब 28 लाख छात्रों के खातों में लगभग ₹3,350 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और फीस के पैसे सीधे पहुंच गए।साथ ही 33,334 गरीब परिवारों को भी मदद दी गई। उन्हें राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत करीब ₹100 करोड़ रुपये दिए गए।
किसको मिलेगी Scholarship?
अच्छी बात ये है कि ये स्कॉलरशिप किसी एक वर्ग के लिए नहीं है। इसमें सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक सभी वर्गों के छात्रों को शामिल किया गया है। यानी स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ने वाले लाखों छात्रों को इसका फायदा मिला है।सरकार का कहना है कि उनका मकसद साफ है - कोई भी बच्चा पैसों की कमी की वजह से पढ़ाई न छोड़े, चाहे वह अमीर हो या गरीब।
क्या बोले CM YOGI?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार चाहती है कि हर योग्य छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करे। अब पैसे सीधे खाते में आने से बीच में कोई दिक्कत नहीं होती और समय पर मदद मिल जाती है।उन्होंने छात्रों से ये भी कहा कि इस पैसे का सही इस्तेमाल करें और मेहनत करते रहें। स्कॉलरशिप सिर्फ मदद है, असली मंजिल मेहनत से ही मिलेगी।
कितनी बेटियों को मिला फ़ायदा?
सरकार बेटियों की पढ़ाई में भी मदद कर रही है। अब तक करीब 26 लाख बेटियों को इसका फायदा मिल चुका है।इसके अलावा, काम करने वाली महिलाओं के लिए रहने की सुविधा भी बनाई जा रही है। मेरठ, प्रयागराज, झांसी, आगरा और गोरखपुर में 500-500 लोगों के रहने के लिए छात्रावास बनाए जा रहे हैं।सरकार हर जिले में युवाओं के लिए स्किल और नौकरी से जुड़े सेंटर भी बना रही है, ताकि लोगों को काम मिले और उन्हें पढ़ाई, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों में परेशानी न हो।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत