छत्‍तीसगढ़ में सत्‍ता संभालने के बाद से मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय अन्‍य क्षेत्रों के विकास के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। बच्चों की रूचि विज्ञान के प्रति बढ़े इसके लिए साय सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

Advertisement

इसी क्रम में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय ने अब बच्‍चों में जागरूकता बढ़ाने के लिए साइंस सिटी की स्‍थापना करने जा रही है।

Advertisement

मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा इससे छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा का स्तर और ऊंचा होगा।

उन्‍होंने कहा साइंस सिटी स्थापित होने से बच्चे सौर मंडल, आकाशगंगा बनाने वाले तारे और अन्य, अधिक दूर की आकाशगंगा के विषय में सहज और सरल ढंग से जानकारी हासिल करेंगे। इसके लिए हमारी सरकार ने 34 करोड़ 90 लाख रुपये का बजट में प्रावधान किया है।

Advertisement

छत्‍तीसगढ़ में देश की छठवीं साइंस सिटी का निर्माण 232 करोड़ की लागत लगाकर किया जा रहा है। प्रदेश की साय सरकार ने साइंस सिटी बनाने के लिए रायपुर में 35 एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी है।

रायपुर में सरकारी द्वारा बनाई जा रही सांइस सिटी के निर्माण के एि केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और छत्‍तीसगढ़ सरकार 40 प्रतिशत फंड देगी। राज्य सरकार ने बजट में भी 34.90 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है, जिसके बारे में मुख्‍यमंत्री विष्‍णु साय ने जानकारी दी।