ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पीएम मोदी के कर कमलों से 10 लाख 11 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का भूमिपूजन आज यहां संपन्न होने जा रहा है। नया उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश से उद्यम प्रदेश बनकर भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित भारत के संकल्प में एक विकसित उत्तर प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।

Advertisement

पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 61 हजार करोड़ निवेश प्रस्तावों का क्रियान्वयन कराने वाला उत्तर प्रदेश आज जीबीसी 4 में 10 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग कर रहा है। यह ट्रांसफॉर्मेशन, यह बदलाव, यह स्पीड आपके विकसित भारत के इस विकसित उत्तर प्रदेश की नई पहचान है। यह परियोजनाएं ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।

Advertisement

इन योजनाओं से प्रदेश के 34 लाख युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के अवसर प्रदान करने का एक अद्भुत क्षण होगा। उत्तर प्रदेश जिसक नाम से 2017 और 2014 से पहले लोग घबराते थे। आने से कतराते थे, आज वही यूपी अपनी प्रतिभा और पोटेंशियल को पहचानकर सुरक्षा और सुशासन से जुड़ चुका है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देश की अर्थव्यवस्था में 9.2 फीसदी का योगदान कर रहा है। हमारा राज्य पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में अपनी पहचान सशक्त कर रहा है।