मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ एक बैठक की। इस बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने सीएम मोहन से जनता और जनकल्‍याण से जुड़े मुद्दों पर बात की। पूर्व सीएम की वर्तमान सीएम डॉ यादव से मुलाकात के बाद तरह- तरह की सियासी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने साफ कर दिया कि मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री यादव से उनकी ये औपचारिक मुलाकात थी।

Advertisement

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री से जनता के मुद्दों पर बात हुई है। इतना ही नहीं शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर सीएम के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा

Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज निवास पर शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश की प्रगति एवं जनकल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।

गौरतलब है को मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने उज्जैन में 218 करोड़ रुपये की 187 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने किया। इसके साथ ही जानकारी दी कि उनकी सरकार ने राज्‍य में बीते 25 दिनों में खुले स्थानों पर मांस और मछली बेचने वाली 25,000 दुकानें बंद की गई हैं।

Advertisement

उन्‍होंने कहा मैंने निर्देश दिया था कि खुले में मांस और मछली बेचने वाली दुकानों को हटाया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा मध्य प्रदेश में विकास कार्य जारी रहेंगे और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएग। याद रहे सीएम की कुर्सी संभालते ही सीएम डॉ मोहन यादव ने मध्‍य प्रदेश में मांस और मछली बेचने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए थे.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 'मकर संक्रांति' का त्योहार 'महिला सशक्तीकरण दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।