Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार के नेतृत्व में चौतरफा विकास हो रहा है। इस बीच शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। भवनों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ शिक्षा का स्तर बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि 'बेस्ट स्कूल अवॉर्ड' के तहत 69 स्कूलों को 5.17 करोड़ रुपये की राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि इस राशि से सरकाली स्कूलों की तस्वीर बदल जाएगी। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में बहुत मदद मिलेगी।
स्कूलों में 1378 सुरक्षा गार्ड नियुक्त
उन्होंने कहा कि ये आम आदमी पार्टी का पंजाब मॉडल है। शिक्षा के क्षेत्र में चतुर्मुखी क्रांति हो रही है। 'सुपर 5000' अब जेईई और एनईईटी की तैयारी में काफी मदद करेगा। सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए काम किए जा रहे हैं। इस बीच 1378 सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए गए हैं।
शिक्षा उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतर रही मान सरकार
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही School Of Eminence की भी शुरुआत की गई है। सिंगापुर में सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों की ट्रेनिंग और IIM अहमदाबाद में हेडमास्टरों की ट्रेनिंग दे जा रही है। भगवंत मान सरकार हर वर्ग को निशुल्क एवं उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता पर खरा उतर रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: CM भगवंत मान ने जच्चा-बच्चा अस्पताल का किया उद्घाटन, बोले- 283 करोड़ रुपये से बदलेगी जालंधर की तस्वीर
More Articles
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके