Haryana News: सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए प्रति व्यक्ति 2 हजार रुपए प्रति वर्ष पंचायत के खाते में भेजे जाएंगे। इन पैसों से ग्राम पंचायतें अपने हिसाब से गांवों का विकास करवा सकेगी। यह बात हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने महेंद्रगढ़ के अपने दो दिवसीय दोरे के अंतिम दिन ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

Advertisement

ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस की बात करते हुए हरियाणा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में प्राथमिकता के आधार पर एक समान विकास कार्य करवाए है और इसी की बदौलत आज हरियाणा देश में खेल, उद्योग और कर संग्रहण में अग्रणी श्रेणी में खड़ा है।

Advertisement

इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछले कई दशकों से नारनौल-दादरी के खराब सड़क मार्ग के कारण महेंद्रगढ़ पिछड़ेपन का दंश झेल रहा था। लेकिन, बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ने 300 करोड़ रुपए खर्च करके इस मार्ग को प्राथमिकता दी और आज यह कार्य अंतिम चरण में है।

उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार ने गांवों में सभी छोटे मार्ग को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री किसान खेत सड़क मार्ग योजना शुरू की है। इस योजना के प्रथम चरण के तहत प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के गांवों में तीन व चार करम के 25 किलोमीटर मार्ग का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सड़कें आगामी 5 सालों में चरणबद्ध तरीके से बनेगी।

Advertisement

इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा में 14 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य और 19 फसलें भावांतर भरपाई योजना से खरीदी जा रही है। कहा कि सरकार ने 600 प्रकार की योजनाओं व सेवाओं को ऑनलाइन करके नागरिकों को बहुत बड़ी राहत दी है, इसके कारण अब नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती।

Advertisement

शमशान घाट के संबंध में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शिवधाम योजना से यह काम करवा दिया जाएगा‌। इसी तरह जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। वहीं जगह उपलब्ध करवाने पर ई-लाइब्रेरी का निर्माण करवा दिया जाएगा‌, सामुदायिक भवन के लिए पंचायत दो-तीन एकड़ जमीन का प्रस्ताव दें। विभिन्न सड़कों की मांग पर डिप्टी सीएम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।