DTC Bus Ticket Booking: दिल्ली परिवहन निगम में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब टिकट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार खास प्लान तैयार कर रही है। दिल्ली परिवहन निगम में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब टिकट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार खास प्लान तैयार कर रही है। नई सुविधा के जरिए यात्री घर बैठे दिल्ली परिवहन निगम की बसों में टिकट ले सकेंगे।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीटीसी बसों पर यात्रियों के दवाब को देखते हुए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली परिवहन निगम जल्द ही डीटीसी बसों में व्हाट्सएप आधारित टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने वाली है।
DTC में व्हाट्सएप आधारित टिकट बुकिंग
दिल्ली में डीटीसी बसों से बड़े पैमाने पर लोग सफर करते हैं। जिसके चलते बसों में भीड़, कंडक्टर के पास जाकर टिकट खरीदने में समय जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दिल्ली सरकार जल्द ही व्हाट्सएप के जरिए डीटीडीसी बसों में टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू करने का प्लान तैयार कर रही है। जिसके बाद डीटीसी बस की टिकट को बुक करते समय यात्रियों की दिक्कतें काफी कम हो जाएंगी।
दिल्ली मेट्रो में पहले से है ये सुविधा
दिल्ली मेट्रो में व्हाट्सएप आधारित टिकट बुकिंग की सुविधा पहले से ही है। मेट्रो में टिकट बुकिंग का नंबर 9650855800 है। इस नंबर को पहले आपको अपने मोबाइल फोन के कॉन्टेक्ट लिस्ट में सेव करना होता है, इसके बाद व्हाट्सप के जरिए इस नंबर Hi लिखकर मैसेज भेजना होता है, जिसके बाद भाषा का चयन करने का ऑप्शन मिलता है और अगले स्टेप में यात्रा से जुड़ी डिटेल्स दर्ज करना होता है, जिसके टिकट की संख्या दर्ज की जाती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग