Delhi Green School Award: दिल्ली सरकार ने अपनी हरित कार्यक्रमों के तहत की पहल के तहत 'दिल्ली ग्रीन स्कूल अवार्ड' के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पुरस्कार दिल्ली के स्कूलों को दिए जाएंगे, जिसके तहत पर्यावरण संबंधी चिंताओं से संबंधित हमारे स्कूलों में अच्छी प्रथाओं को स्वीकार करने और बढ़ावा देने वाले स्कूलों को चयन किया जाएगा।
शिक्षा निदेशालय पर्यावरण और हरित विद्यालय विकसित करने के लिए बड़े कदम उठा रहा है। दिल्ली के विद्यालयों में हरियाली, पौधरोपण अभियान के अलावा समय- समय पर जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। ग्रीन पुरस्कार इन्हीं कार्यक्रमों का बढ़ावा देने के प्रयासों जैसे स्कूल में ग्रीन एरिया, स्कूलों में पौधरोपण, वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक फ्री स्कूल, इको क्लब गतिविधियों, सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन प्रणाली को देखा जाएगा।
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्राचार्यों को परिपत्र जारी कर सूचित किया है। यह प्रतियोगिता राज्य स्तर पर होगी। इस क्षेत्र में बेहतर प्रयास करने के लिए दिल्ली के स्कूलों को ग्रीन अवॉर्ड दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्कूल 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों की श्रेणी के तहत स्कूलों का चयन किया जाएगा। हरित स्कूल के प्रयास के तहत चयनित स्कूलों को शील्ड व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
दिल्ली सरकार ने इस कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। डीईओ ने कहा, "कई हरित पहलों और कार्यक्रमों को अपनाकर हरित विद्यालय बनाने में उनके अदम्य समर्पण और उल्लेखनीय कार्य के लिए हमारे स्कूलों को सम्मानित करना सौभाग्य की बात है।"
शिक्षा निदेशालय ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट के साथ आवेदन का लिंक शेयर किया गया है। हरित कार्यक्रमों को संचालित करने वाले स्कूल लिंक https://t.co/L8jqOL6Q7P पर क्लिक आवेदन कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग