दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार राजाधानी के सभी विधानसभा क्षेत्रों को रोशनी से जगमग करने पर फोकस कर रही है। दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने विधानसभा के पार्कों को रौशन करने के क्रम में आज डी-ब्लॉक कालकाजी के पार्क और बी-ब्लॉक ईस्ट ऑफ़ कैलाश में स्थानीय लोगों के साथ नई लाइटों का उद्घाटन किया।

Advertisement

आतिशी ने कहा दिल्ली की जनता की हर जरूरतों का ख्‍याल रखना केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में हम लगातार काम करते रहेंगे।

Advertisement

आज नई लाइटों के उद्घाटन के बाद डी-ब्लॉक कालकाजी और बी-ब्लॉक ईस्ट ऑफ़ कैलाश का ये पार्क अब रात के समय भी रौशनी से जगमगा रहा है। उन्‍होंने कहा लोग पार्क में नई लाइटें लगने से बहुत खुश है और अब वे रात के समय भी यहां टहल सकेंगे।