Delhi mla Fund Raised: नए साल से पहले दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी के विधायकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। दिल्‍ली के विधायकों की विधायक निधि को 4 करोड़ से बढ़ाकर 7 करोड़ कर दी है। ये खुशखबरी शुक्रवार को विधानसभा में दिल्‍ली सरकार के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दी।

Advertisement

उन्‍होंने बताया दिल्‍ली के प्रत्‍येक विधायक के लिए विधायक स्‍थानीय क्षेत्र विकास निधि को 4 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

Advertisement

दिल्‍ली विधानसभा के दो दिवसीय शीतकालीन सत्र में आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री ने ये भी बताया कि बजट 2023-24 के संसोधित अनुमान में 100 करोड़ की धनराशि का प्रवाधान कर दिया गया है। मंत्री ने जानकारी दी कि बाकी की शेष राशि अगले वित्‍तीय वर्ष के बजट में आवंटित की जाएगी।

बता दें विधायक निधि में विधायकों दी जाने वाली ये करोड़ों की रकम उनके क्षेत्र के विकास प्रोजेक्‍ट को पूरा करने और उनके विधानसभा क्षेत्र की समस्‍याओं का समाधान करने के लिए दी जाती है।

Advertisement

शुक्रवार को शुरू हुआ दो दिवसीय शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने की संभावना जताई गई थी। सत्‍ता पक्ष सदन में दिल्‍ली सरकार के मुद्दों में केंद्र सरकार के बढ़ते हस्‍तक्षेप का मुद्दा उठा सकती है। इसमें सबसे ताजा मामला दिल्‍ली में मुख्‍य सचिव की नियुक्ति का है। सदन में वित्‍तीय वर्ष 2023-24 का संसोधन बजट प्रस्‍ताव रखा गया।