Delhi Government Women Pension Scheme: दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार ने हाल ही में महिला सम्‍मान योजना शुरू करने का ऐलान किया है जिसके तहत सरकार महिलाओं को 1 हजार रुपये प्रति माह देगी। हालांकि दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्‍ली की महिलाओं के लिए पहले से ही दिल्‍ली महिला पेंशन योजना संचालित कर रही है।

Advertisement

ये योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए जिनके पास अपनी कमाई का कोई साधन नहीं उन्‍हें हर दिन की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से किसी और पर निर्भर रहना पड़ता है। दिल्ली सरकार इस महिला पेंशन योजना के तहत ऐसी ही महिलाओं की मदद करती है।

Advertisement

दिल्ली सरकार द्वारा आर्थिक संकट से जूझ रही संकटग्रस्त महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के तहज ये योजना संचालित कर रही है।

इस पेंशन योजना को दिल्ली में कई नाम से जाना जाता है

संकटग्रत महिलाओं के लिए दिल्ली पेंशन योजना
दिल्ली विधवा पेंशन योजना
दिल्ली संकटग्रस्त महिलाओं के लिए पेंशन योजना

दिल्ली सरकार का ये पेंशन योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में रह रही औरआर्थिक संकट का सामना कर रही महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाना है।

Advertisement

दिल्‍ली में निवासी कर रही इन 5 वर्ग की महिलायें ले सकती है लाभ

  • विधवा महिला
  • तलाकशुदा महिला
  • निराश्रित महिला
  • पति से अलग हुई महिला
  • परित्यक्त महिला

कितनी मिलती है धनराशि

दिल्ली सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को दिल्ली महिला पेंशन योजना के तहत 2,500/- रूपये प्रति माह की दर से मासिक पेंशन दी जाती है।

योजना की शर्त
पेंशन योजना का लाभ केवल उन्ही महिलाओं को मिलेगा जो दिल्ली में पिछले 5 वर्ष से निवास कर रही हो और जिनके परिवार की वार्षिक आय 1,00,000/- रूपये से अधिक न हो।

Advertisement

कैसे करें अप्‍लाई
दिल्ली सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से आवेदन करने की सुविधा दे रखी है। महिला दिल्ली महिला पेंशन ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से पेंशन के लिए आवेदन कर सकती है जो की दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल और नई दिल्ली म्युनिसिपल कौंसिल के पोर्टल पर उपलब्ध है।

दिल्ली महिला पेंशन योजना हेल्पलाइन नंबर
011-23832588.
1031.
दिल्ली महिला पेंशन योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- edistrict-grievance@supportgov.in.