दिल्ली में सीएम केजरीवाल सरकार लगातार पानी के बिलों को लेकर दिल्ली वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम लागू के प्रयास में जुटी है। सीएम केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली में लोगों से मुलाकात कर पानी के बिल की समस्याएं जानी और कहा कि जल्द- जल्द लोगों को भेजे गए बिल में विसंगतियों को दूर किया जाएगा और दिल्ली जल बोर्ड के अटके बिलों को भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा।

Advertisement

सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार की 'One Time Settlement Scheme' से स्कीम से दिल्ली को दोहरा लाभ होने वाला है। पहला तो ये कि दिल्ली वासियों को बिल की विसंगतियों को दूर करवाने के लिए भटकना नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर पानी के बकाया बिल का भुगतान होने के डीजेपी को एक बड़ा राजस्व प्राप्त होगो, जो कि पिछले कई महीनों से बकाया है।

Advertisement

दिल्लवासियों से मिलकर सीएम केजरीवाल ने विश्वास दिलाया है कि BJP चाहे जितने षड्यंत्र रच ले, वो दिल्लीवालों के पानी के बढ़े बिल ठीक करवाकर रहेंगे। सीएम ने कहा, "पूरी दिल्ली में लगभग 11 लाख परिवारों के बिल गलत आ रहे हैं। हम एक स्कीम (वन टाइम वॉटर बिल सेटलमेंट) लेकर आए हैं कि पुराने जिनके भी बिल गलत आ रहे हैं इनके बिल ठीक किए जाएं।अनुमान है कि इससे 95 प्रतिशत बिल जीरो हो जाएंगे। जिनके भी बिल गलत आ रहे हैं भरने की जरूरत नहीं है फाड़ कर फेंक दो, मैं ठीक करा दूंगा। LG भाजपा के हैं भाजपा वालों ने LG को बोलकर स्कीम रुकवा दी ये गलत बात है।"

Advertisement

इससे पहले मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस बाबत जानकारी साझा की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि जल मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया है। कैबिनेट में इस बाबत जल्द ही प्रस्ताव लाया जाएगा। कैबिनेट से पास होने के बाद इस बिल को लागू कर दिया जाएगा।