राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नवीकरणीय ऊर्जा के जरिए विद्युत उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार की सोलर स्कीम बेहद खास है। योजना दिल्लीवासियों की बिजली के परंपरागत स्रोतों पर निर्भरता करना है, जिससे भविष्य में ऊर्जा संकट की स्थिति से बचा सके। इसके अलावा दिल्ली सोलर पॉलिशी 2024 (Delhi Solar Policy 2024) का एक और उद्देश्य दिल्ली वासियों को बिजली के बिल के बोझ से पूर्ण रूप से मुक्ति दिलाना है, जिसके लिए नई नीति अहम मानी जा रही है।
प्रदूषण नियंत्रण के साथ केजरीवाल सरकार अपनी योजना के लिए लगातार दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार परंपरागत स्रोत से मिलने वाली ऊर्जा के प्रयोग को अब बढ़ावा देने को प्रमुखता दी है, जिसके तहत दिल्ली सोलर पॉलिशी 2024 की शुरुआत की गई।
सीएम केजरीवाल का दावा है कि देश में महंगाई दर 6 प्रतिशत के करीब है। बिजली, पानी की सुविधाएं फ्री होने से मंहगाई का काफी कम होगी। दिल्ली सरकार के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन साल में 2027 तक 4500 मेगावाट सोलर एनर्जी का उत्पादन करने का है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर आपने 90 हजार रुपए सोलर प्लांट में इन्वेस्ट किया तो आपको हर महीने 1250 जीरो बिल पर बचेंगे और 700 रुपए की अलग से कमाई होगी। यानी हर साल 24 हजार का फायदा। अगले चार वर्षों में सोलर पैनल लगवाने का पूरा खर्च वापस हो जाएगा।
दिल्ली सरकार के मुताबिक अगर 3 किलोवाट बिजली का उत्पादन किया जाता है उस पर प्रोत्साहन के तौर पर सरकार रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से राशि खाते में जमा कराएगी। यानी बिजली की खपत पर नियंत्रण के साथ अलग से सरकार खातों में प्रोत्साहन राशि देगी।
सोलर नीति के तहत 3 से 10 मेगावाट तक के लिए 2 रुपए प्रति यूनिट सरकार देने जा रही है, जो कि अधिकतम 10 हजार रुपए तक होगी। दिल्ली सरकार की ये सब्सिडी केंद्र की ओर मिलने वाली छूट से अलग है। सरकार का दावा है कि अगर स्कीम के जरिए दिल्लीवासियों के बिजली का बिल जीरो आएगा, यानी सौर ऊर्जा के उपयोग से उन्हें बिजली के बिल भरने से छुटकार मिल जाएगा।
वहीं बिजली विभाग के मुताबिक अगर मौजूदा बिजली सब्सिडी के तहत लोगों को महीने में सिर्फ 800 रुपये का फायदा मिलता है, शून्य बिल पाने वाले अधिकांश उपभोक्ता केवल 200 यूनिट का उपयोग करते हैं, उनमें से अधिकांश एसी या भारी विद्युत उपकरणों का उपयोग नहीं करते हैं। अच्छी क्वालिटी वाले सोलर पैनल की कीमत 40,000 रुपये से 1 लाख रुपये और उससे अधिक है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग