दिल्ली सरकार ने रिटायर्ड डीटीसी कर्मचारियों लिए लंबित पेंशन के भुगतान के लिए 280 करोड़ रुपए फंड को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से दिल्ली परिवहन निगम के 20,000 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिया जाएगा। परिवहन मंत्री के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों के भीतर रिटायर्ड डीटीसी कर्मचारियों के खाते में उनकी पेंशन का भुगतान कर दिया जाएगा।
दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक्स पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसकी जानकारी शेयर करते लिखा, "डीटीसी के 20,000 से अधिक सेवानिवृत्त पेंशनभोगी कर्मचारियों के सितंबर से जनवरी तक लंबित पेंशन के भुगतान के लिए लगभग 280 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। लंबित पेंशन की राशि अगले दो से तीन दिनों के भीतर पेंशनभोगियों के खातों में अंतरित कर दी जाएगी।"
दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वित्त विभाग ने पिछले सप्ताह डीटीसी को अनुदान जारी किया था। जिसके बाद सरकार ने ये निर्णय लिया है। इससे पहले लंबित पेंशन की मांग को लेकर पूर्व डीटीसी कर्मचारियों को लिखित पत्र के माध्यम से सरकार को अवगत कराया था और बकाय पेंशन के जल्द भुगतान के मांग की थी।
जिसके बाद दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने डीटीसी को 650 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया था। इसके बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रिटायर्ड डीटीसी कर्मचारियों की बकाया पेंशन के भुगतान के लिए फंड जारी कर दिया गया।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति