दिल्ली जलबोर्ड की ओर से राष्ट्रीय राजधानी में पानी के बिल में विसंगतियों को लेकर सीएम केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार गंभीर नजर आ रही है। वाटर बिल वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू होने में देरी पर अब दिल्ली सरकार आर या पार के मूड में नजर आ रही है। सीएम केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्लीवासियों की समस्या का पूर्ण रूप से समाधान आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वे पानी के बढ़े हुए बिलों को हल निकाल चुके हैं, अब जल्द ही वाटर बिल वन टाइम सेटलमेंट योजना जरिए दिल्ली जल बोर्ड और उपभोक्तायों की समस्याओं को समाधान किया जाएगा।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्कीम को लागू करा कर रहेंगे। सीएम ने दिल्ली वाटर बिल सेटेलमेंट स्कीम लागू होने मे बाधा डाले जाने का विरोध करने की बात कही है। सीएम ने कहा है कि 25 फरवरी को इसको लेकर जंतर-मंतर पर विरोध होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होकर पानी के बिल जलाएंगे।
दिल्ली में गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले को विधानसभा में भी उठाया था। आज उन्होंने इसको लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में पानी के बढ़े हुए बिल पर चर्चा होगी। बैठक में दिल्ली सरकार की ओर से वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का खाका भी सभी दलों के नेताओं के समक्ष पेश किया जाएगा।
वहीं बृहस्पतिवार को आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र के कर्दमपुरी में आयोजित जनसभा में कहा कि यह स्कीम पानी के बढ़े हुए बिलों से लोगों को राहत देने के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई है। लेकिन भाजपा उपराज्यपाल के जरिये स्कीम को रोकने का षड्यंत्र कर रही है।
मंत्री ने कहा कि कोराना काल के दौरान मीटर रीडर पानी के मीटर की रीडिंग लेने के लिए लोगों के घर नहीं गए थे। कर्मचारियों ने कार्यालय में बैठ कर गलत बिल बनाकर लोगों को भेजे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग