Delhi News: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार मंत्री लगातार आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान कर रहे हैं। रविवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने नजफ़गढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके निर्माण कार्यों का निरिक्षण किया।
कैलाश गहलोत ने कृष्ण एनक्लेव पार्ट 1, 2 कॉलोनी और नवीन प्लेस कॉलोनी में सड़कों और नालियों के चल रहे निर्माण कार्य का आईएससी अफसरों के साथ निरीक्षण किया।इस दौरान मंत्री गहलोत ने स्थानीय निवासियों द्वारा बताये कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि इन कॉलोनी में कुछ समय पूर्व सभी गलियों में सीवर लाईन डाली गई थी।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इससे जुडी तस्वीरें शेयर कर यह जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि नजफ़गढ़ विधानसभा की कृष्ण एनक्लेव पार्ट 1, 2 कॉलोनी और नवीन प्लेस कॉलोनी में सड़कों और नालियों के चल रहे निर्माण कार्य का आईएफसी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों द्वारा बताये कार्यों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। इन कॉलोनी में कुछ समय पहले सभी गलियों में सीवर लाईन डाली गई थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान